ePaper

एसआइटी पर अंगुली नहीं उठाये भाजपा : नवल शर्मा

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
एसआइटी पर अंगुली नहीं उठाये भाजपा : नवल शर्मा

पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बीएसएससी परचा लीक कांड में भाजपा लोगों को सीबीआइ जांच के नाम पर बरगला रही है. उन्होंने भाजपा को एसआइटी की सक्षमता पर ऊंगली नहीं उठाने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि भाजपाको जवाब देना चाहिए कि जब सीबीआइ इतनी ही सक्षम है, तो […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बीएसएससी परचा लीक कांड में भाजपा लोगों को सीबीआइ जांच के नाम पर बरगला रही है. उन्होंने भाजपा को एसआइटी की सक्षमता पर ऊंगली नहीं उठाने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि भाजपाको जवाब देना चाहिए कि जब सीबीआइ इतनी ही सक्षम है, तो फिर पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांडके आरोपी मो कैफ को जमानत कैसे मिल गयी.
नवल शर्मा ने कहा कि लगभग चार साल बीत जाने के बाद भी ब्रहमेश्वर मुखिया हत्याकांड में सीबीआइ किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पायी. नवरुणा मामले में सुप्रीम कोर्ट से डांट सुनने के बावजूद सीबीआइ के हाथ खाली हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन