टेंपोचालक से रुपये लूटे विरोध करने पर फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
पिस्तौल और एक दर्जन गोलियों के साथ अपराधी गिरफ्तार फतुहा : थाना क्षेत्र के यदुवंशनगर सोनारु में टेंपोचालक से अपराधियों ने लूटपाट करते हुए दहशत फैलाने को लेकर दर्जनों चक्र गोलाबारी की. जानकारी के अनुसार जनार्दनपुर निवासी लल्लू कुमार अपने टेंपो पर सवारी बैठा कर हिलसा जा रहा था. इस बीच फतुहा-हिलसा मार्ग के यदुवंशनगर […]
पिस्तौल और एक दर्जन गोलियों के साथ अपराधी गिरफ्तार
फतुहा : थाना क्षेत्र के यदुवंशनगर सोनारु में टेंपोचालक से अपराधियों ने लूटपाट करते हुए दहशत फैलाने को लेकर दर्जनों चक्र गोलाबारी की. जानकारी के अनुसार जनार्दनपुर निवासी लल्लू कुमार अपने टेंपो पर सवारी बैठा कर हिलसा जा रहा था.
इस बीच फतुहा-हिलसा मार्ग के यदुवंशनगर के पास अपराधियों ने टेंपो रोक कर युवती को उतारने का प्रयास किया, जिसका विरोध चालक ने किया, तो अपराधी टेंपो का पीछा करते हुए टेंपोचालक को पकड़ कर मारपीट करते हुए उससे 15 सौ रुपये लूट कर फरार हो गये. चालक लल्लू ने बताया कि दोनों अपराधी तरुण कुमार और वरुण को मैं पहचानता हूं. जब मैं फतुहा पहुंचा तो अपने साथी रवि कुमार के साथ उसके घर यदुवंशनगर गये, तो वह हम दोनों को देखते ही फायरिंग करने लगा. हम दोनों किसी तरह जान बचा कर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक अपराधी फायरिंग कर रहे थे.
पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे,लेकिन पुलिस ने एक अपराधी तरुण को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि अपराधी के पास एक दर्जन जिंदा कारतूस, तीन पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया गया है. दोनों आरोपित शातिर अपराधी हैं और हत्या व लूट जैसे संगीन मामलों के आरोपित रहे हैं. दूसरे आरोपित को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










