बोले जीतन राम मांझी, लाचारी में गया एनडीए के साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2017 11:19 AM
धनबाद : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहाकि नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन नहींहोता तो वेराजदसुप्रीमो लालूप्रसाद यादव के साथ होते.जीतन राम मांझी ने यह बातें धनबादके सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं. जीतन राम मांझी ने […]
धनबाद : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहाकि नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन नहींहोता तो वेराजदसुप्रीमो लालूप्रसाद यादव के साथ होते.जीतन राम मांझी ने यह बातें धनबादके सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं.
जीतन राम मांझी ने कहा कि यह कहावत है ना दुश्मन का दुश्मन दोस्त, उसी के तहत वे एनडीए में गये. उन्होंने कहा कि नीतीश अपने गठबंधन से परेशान हैं और उनके पास एनडीए के विकल्प के अलावा चारा भी नहीं है. हाल के दिनों में एनडीए से उनके रिश्ते भी मधुर हुए हैं.
मांझी ने कहा कि बिहार में शराबबंदीके नाम पर नाटक किया जा रहा है.यह नीतीश सरकार का तानाशाही रवैया है. उन्होंने नोटबंदीपर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि नीतीश काम नहीं, सिर्फ ब्रांडिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में गये तो वे लालू प्रसाद के साथ जा सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










