मानव श्रृंखला : मुख्य सचिव, डीजीपी ने हाई कोर्ट को बिहार में यातायात नियंत्रण का आश्वासन दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 10:09 AM
पटना : पटना हाई कोर्ट में पेश हुए मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने आज अदालत को आश्वासन दिया किशनिवार को मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और इसमें छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी स्वैच्छिक होगी. राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने स्कूली शिक्षकों और विद्यार्थियों […]
पटना : पटना हाई कोर्ट में पेश हुए मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने आज अदालत को आश्वासन दिया किशनिवार को मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और इसमें छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी स्वैच्छिक होगी. राज्य के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने स्कूली शिक्षकों और विद्यार्थियों की भागीदारी तथा यातायात पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधीर सिंह की खंडपीठ को इस संबंध में हलफनामा दिया.
अदालत नेगुरुवारको दोनों अधिकारियों को आज पेश होने का निर्देश दिया था. उन्हें 21 जनवरी को पूरे बिहार में आयोजित मानव श्रृंखला में छात्रों-शिक्षकों की भागीदारी और यातायात पर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया था. अदालत में एनजीओ ‘फोरम फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट लिटिगेशन’ की एक जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही थी. संगठन ने यह मुद्दा उठाया था कि राज्य सरकार ने किस प्रावधान के तहत 21 जनवरी को मानव श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय और राज्य के राजमार्गों पर यातायात रोकने का फैसला किया.
याचिकाकर्ता के वकील एस कुमार ने एक अखबार के हवाले से कहा था कि सासाराम के प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश दिया है कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम में भाग नहीं लेने वाले छात्रों को राज्य सरकार के फायदों से वंचित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










