प्रकाश पर्व में टेंट लगाने के लिये किसानों ने दी थी जमीन, अब हो गयी बड़ी समस्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2017 6:49 AM
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 350 वां प्रकाश पर्व बीते पंद्रह दिन हो गये हैं,अब तक किसानों की जमीन वापस नहीं मिली है. दरअसल प्रशासन की ओर से बाइपास में किसानों से लगभग 90 एकड़ जमीन लेकर टेंट सिटी व पार्किंग का निर्माण कराया गया था. प्रकाश पर्व बीत जाने […]
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 350 वां प्रकाश पर्व बीते पंद्रह दिन हो गये हैं,अब तक किसानों की जमीन वापस नहीं मिली है. दरअसल प्रशासन की ओर से बाइपास में किसानों से लगभग 90 एकड़ जमीन लेकर टेंट सिटी व पार्किंग का निर्माण कराया गया था. प्रकाश पर्व बीत जाने के बाद अब तक टेंट सिटी को खाली कर किसानों को जमीन नहीं सौंपी गयी, जबकि 15 जनवरी तक किसानों को टेंट सिटी खाली करा कर जमीन सौंपने की बात प्रशासन ने किसानों के साथ जमीन लेने से पहले हुई बैठक में कही थी. इतना ही नहीं इस मामले में अब तक एक सौ किसानों को मुआवजा राशि भी नहीं मिली है. गुरुवार को आक्रोशित किसानों की बैठक पूर्व उप महापौर व राजद नेता संतोष मेहता को इसकी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










