ePaper

PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में लगा फर्जी IPS गिरफ्तार

Updated at : 05 Jan 2017 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में लगा फर्जी IPS गिरफ्तार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में प्रकाश पर्व को लेकर पीएम मोदी का आगमन हुआ है. इस दौरान पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में लगे एक फर्जी आइपीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक यह आइपीएस अधिकारी पटना सचिवालय चौराहा के पास खड़ा था और काफी आत्मविश्वास […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में प्रकाश पर्व को लेकर पीएम मोदी का आगमन हुआ है. इस दौरान पीएम की सुरक्षा में सेंध लगाने की फिराक में लगे एक फर्जी आइपीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक यह आइपीएस अधिकारी पटना सचिवालय चौराहा के पास खड़ा था और काफी आत्मविश्वास के साथ पीएम की सुरक्षा में लगे जवानों को निर्देश दे रहा था. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे पदाधिकारियों को भी समझ में नहीं आया कि यह एक फर्जी आइपीएस अधिकारी है. सबसे खास बात यह है कि यह शख्स प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को ही सिर्फ निर्देश दे रहा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को शक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बोलने से बच रही है. वहीं पुलिस अभी उसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रही है. गिरफ्तार शख्स से पूछताछ जारी है. ड्यूटी में लगे जब कुछ पदाधिकारियों को उसके निर्देश पर शक हुआ तब जाकर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन