PM मोदी अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें, चुप्पी ना खींचे : लालू

पटना : नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला है. लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है कि तथाकथित ईमानदारपीएममोदी पर कोई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और वो चुप रहे.इससे विदेशों में भारत की […]
पटना : नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला है. लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है कि तथाकथित ईमानदारपीएममोदी पर कोई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये और वो चुप रहे.इससे विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है. राजद सुप्रीमो ने एक अन्य ट्वीट में मांग करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें तथा सुप्रीम कोर्ट के जज से इसकी जांच करावायें, चुप्पी ना खींचे.
तथाकथित ईमानदार PM पर कोई गम्भीर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाये और वो चुप रहे। विदेशों में भारत की छवि खराब हो रही है। #RahulExposesCorruptModi
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
पीएम मोदी पर हमला तेज करते हुए लालू प्रसाद ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि फकीर कुछ छिपाते नहीं, पारदर्शी जीवन जीते है. फकीर साहब 40 करोड़ का हिसाब-किताब बतायें अन्यथा फकीर और फकीरी से दुनिया का विश्वास उठ जायेगा. उन्होंने आगे लिखा हैकि राहुल गांधी ने गुजरात में छाती पर चढ़कर तथ्यों के साथ प्रधानमंत्री पर 40 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. ये मामूली बात नहीं है.
फ़कीर कुछ छिपाते नहीं,पारदर्शी जीवन जीते है। फ़कीर साहब 40 करोड़ का हिसाब-किताब बतायें अन्यथा फकीर और फ़कीरी से दुनिया का विश्वास उठ जायेगा।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
प्रधानमंत्री अपने ऊपर लगे भ्र्ष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण दें तथा सुप्रीम कोर्ट के जज से इस भ्र्ष्टाचार की जाँच करावें। चुप्पी ना खींचे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 21, 2016
मालूमहो कि राहुल गांधी ने आज पीएममोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सहारा ने मोदीजी को करोड़ों रुपये दिये. 6 महीने में 9 बार पैसे दिये गये. सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा कि हमने नरेंद्र मोदीजी को पैसे दिये हैं. ढाई साल से मोदी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सहारा की डायरी की जांच हो. मोदीजी की जांच हो. राहुल ने कहा कि 22 नवंबर 2014 को सहारा कंपनी पर छापा पड़ा. आयकर विभाग के अनुसार 12 नवंबर को ढाई करोड़ रुपया मोदी जी को दिया गया. 29 नवंबर 2014 पांच करोड़ रुपया मोदी जी को दिया गया. राहुल ने कहा कि आयकर विभाग के दस्तावेज के अनुसार बिरला समूह ने मोदी को उस समय 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जब मोदी मुख्यमंत्री थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




