पटना हाईकोर्ट : 5 नवनियुक्त जजों को मुख्य न्यायधीश ने दिलायी शपथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2016 6:36 PM

विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट के पांच नवनियुक्त जजों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने उन्हें मार्वल हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में शपथ दिलायी. न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीके सिन्हा, न्यायमूर्ति संजय प्रिय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार ने शपथ ली. गौरतलब है […]

विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट के पांच नवनियुक्त जजों ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने उन्हें मार्वल हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में शपथ दिलायी. न्यायमूर्ति अरविंद श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीके सिन्हा, न्यायमूर्ति संजय प्रिय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार और न्यायमूर्ति संजय कुमार ने शपथ ली.

गौरतलब है कि ये सभी बिहार न्यायिक सेवा पदाधिकारी रहे है और इनकी नियुक्ति अपर न्यायाधीश के रूप में दो वर्षो के लिये की गयी है. इसके साथ ही पटना हाई कोर्ट में जजों की संख्या 28 से बढ़कर 33 हो गयी है. जबकि स्वीकृत पद 55 है. इस अवसर पर जज, अधिवक्ता, अधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में अवकाश प्राप्त जज और महाधिवक्ता रामबालक महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन