बिहार : न्यायमूर्ति नवनीति सिंह को बीएलएसए का कार्यकारी प्रमुख बनाया गया

Updated at : 08 Dec 2016 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : न्यायमूर्ति नवनीति सिंह को बीएलएसए का कार्यकारी प्रमुख बनाया गया

पटना : बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह को बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण (बीएलएसए) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया. न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह पटना उच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं जो बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की जगह लेंगे. […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह को बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण (बीएलएसए) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया. न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह पटना उच्च न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं जो बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की जगह लेंगे.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आज बयान जारी करके कहा कि बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण कानून 1987 के प्रावधानों के अनुरुप प्राप्त शक्तियों के तहत राज्यपाल ने पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की सलाह से न्यायमूर्ति सिंह को बीएलएसए का नया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन