टॉपर घोटाला : पटना हाइकोर्ट में लालकेश्वर की जमानत पर सुनवाई टली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 12:57 PM
पटना : बिहार के बहुचर्चित इंटर टॉपर घोटाला मामले में पटना हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिये टाल दी. ज्ञात हो कि इससे पहले हाइकोर्ट ने टॉपर घोटाले में संलिप्त लालकेश्वर की पत्नी उषा सिन्हा को जमानत दे दी […]
पटना : बिहार के बहुचर्चित इंटर टॉपर घोटाला मामले में पटना हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिये टाल दी. ज्ञात हो कि इससे पहले हाइकोर्ट ने टॉपर घोटाले में संलिप्त लालकेश्वर की पत्नी उषा सिन्हा को जमानत दे दी है. वहीं दूसरी ओर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया को बताया है कि उषा सिन्हा की जमानत के खिलाफ ऊपरी अदालत में सरकारी जायेगी.
बिहार में हुए इंटर घोटाले में अबतक दर्जनों लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इसी मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर और पूर्व सचिव भी गिरफ्तार हो हुए थे. एसआइटी ने इस मामले में उषा सिन्हा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उषा सिन्हा को हाइकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. आज हाइकोर्ट में लालकेश्वर की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली थी, जिसे कोर्ट ने कल तक के लिये टाल दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










