खुशखबरी ! B Ed कर रहे शिक्षकों को सवैतनिक अवकाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2016 6:49 AM

विज्ञापन

पटना. राज्य के वैसे अप्रशिक्षित नियोजित शिक्षक जो निजी ट्रेनिंग कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन्हें भी सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा. इस संबंध में पटना हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है. सत्र 2015-17 और 2016-18 में मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा. जमुई समेत […]

विज्ञापन
पटना. राज्य के वैसे अप्रशिक्षित नियोजित शिक्षक जो निजी ट्रेनिंग कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन्हें भी सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा. इस संबंध में पटना हाइकोर्ट ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है.
सत्र 2015-17 और 2016-18 में मान्यता प्राप्त निजी संस्थान से प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को सवैतनिक अवकाश दिया जायेगा. जमुई समेत कई जिलों के डीइओ ने निजी संस्थानों में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को सवैतनिक अवकाश देने से इनकार कर दिया था. उत्तम कुमार की याचिका के मामले पर हाइकोर्ट ने सुनवाई की. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव आनंद कौशल सिंह ने कहा कि जमुई में 75 शिक्षकों को डीइओ ने सवैतनिक अवकाश देने से इनकार कर दिया था.इसके बाद शिक्षकों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन