निगरानी ने पटना HC को सौंपा फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षकों का डिटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2016 2:56 PM
पटना : बिहार सरकार और निगरानी विभाग ने पटना हाइकोर्ट को शिक्षक के फर्जी सर्टिफिकेट जांच मामले में आज अपनी रिपोर्ट सौंपी है. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के निगरानी विभाग की ओर से कोर्ट को की गयी कार्रवाई का ब्योरा सौंपा गया और कोर्ट को बताया गया कि दो लाख साठ हजार शिक्षकों के […]
पटना : बिहार सरकार और निगरानी विभाग ने पटना हाइकोर्ट को शिक्षक के फर्जी सर्टिफिकेट जांच मामले में आज अपनी रिपोर्ट सौंपी है. जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के निगरानी विभाग की ओर से कोर्ट को की गयी कार्रवाई का ब्योरा सौंपा गया और कोर्ट को बताया गया कि दो लाख साठ हजार शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच की गयी है. कोर्ट को यह बताया गया कि इन सभी सर्टिफिकेटों की कोर्ट ने जांच की है और पाया है कि इसमें 470 सर्टिफिकेट फर्जी पाये गये हैं. इस मामले को लेकर रंजीत पंडित द्वारा हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी थी.
मामले में जस्टिस हेमंत गुप्ता की खंडपीठ ने सुनवाई की. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार के निगरानी विभाग को जल्द जांच पूरा करने का निर्देश दिया. वहीं जांच कर रहे विभाग की ओर से बताया गया कि अब तक 470 शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी पाये गये हैं. निगरानी ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










