शत्रुघ्न का भोपाल एनकाउंटर और दिल्ली खुदकुशी मामले में केंद्र पर हमला
Updated at : 05 Nov 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के संदिग्ध आतंकवादियों के कथित मुठभेड़ और पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र व मध्यप्रदेश की अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया है. सिन्हा ने ट्विट कर कहा, दिल्ली व भोपाल में जो कुछ हुआ, वह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के संदिग्ध आतंकवादियों के कथित मुठभेड़ और पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र व मध्यप्रदेश की अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया है. सिन्हा ने ट्विट कर कहा, दिल्ली व भोपाल में जो कुछ हुआ, वह अनुचित और अनचाहा था. शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से देश पूरी तरह हिला हुआ है. दिल्ली और भोपाल में जो हुआ, वह अनुचित और अनचाहा था.
इसमें कोई शक नहीं कि आंतकवादियों से सख्ती से निबटना चाहिए, लेकिन यह कानून के दायरे में हो.’ उन्होंने भोपाल जेल में सुरक्षाकर्मी रमाशंकर यादव की हत्या को लेकर संवेदना जताते हुए कहा, ‘बेशक रमाशंकर यादव और उनके परिवार को लेकर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.उन्हें मेरा सलाम और श्रद्धांजलि, लेकिन उनकी मौत की भी जांच होनी चाहिए. कैसे, क्यों और कहां यह हुआ?’ उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत देते हुए ट्वीट किया ‘सम्मानीय शिवराज सिंह चौहान परिस्थिति को सही तरीके से संभालेंगे. कानून और व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है. इसलिए कृपया इसे ठीक से संभालें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




