सपा के स्थापना समारोह में जायेंगे लालू प्रसाद
Updated at : 01 Nov 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : समाजवादी पार्टी की 25वीं सालगिरह के मौके पर लखनऊ में आयोजित होनेवाले समारोह में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद शािमल होंगे. मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर जनता परिवार के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है. राजद सूत्रों के मुताबिक चार नवंबर की शाम लालू प्रसाद सेवा विमान से लखनऊ पहुंचेंगे. इस बार […]
विज्ञापन
पटना : समाजवादी पार्टी की 25वीं सालगिरह के मौके पर लखनऊ में आयोजित होनेवाले समारोह में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद शािमल होंगे. मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर जनता परिवार के सभी नेताओं को आमंत्रित किया है.
राजद सूत्रों के मुताबिक चार नवंबर की शाम लालू प्रसाद सेवा विमान से लखनऊ पहुंचेंगे. इस बार लालू-राबड़ी के घर छठ पूजा नहीं हो रही है, इसलिए अगले दिन सपा के स्थापना समारोह में शामिल होकर शाम दिल्ली लौट जायेंगे. इसमें शामिल होने के लिए जदयू नेताओं को भी आमंत्रित किया है. इसके अलावा रालोद नेता अजित सिंह भी मेहमानों की सूची में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




