मुलायम की तरह लालू के परिवार में भी कलह सुलग रही है - सुमो

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की तरह ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार में भी कलह सुलग रहा है जो किसी भी दिन बाहर आ सकता है. पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुशील ने […]
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की तरह ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार में भी कलह सुलग रहा है जो किसी भी दिन बाहर आ सकता है. पटना स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुशील ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की तरह ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार में भी कलह सुलग रही है, जो किसी भी दिन बाहर आ सकता है. बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने दावा किया कि लालू प्रसाद अपने परिवार में जारी कलह को दबाने की कोशिश में लगे हुए हैं. तख्त का उत्तराधिकारी बड़े बेटे के होने की पुरानी परंपरा को स्वयं तोडकर उन्होंने असंतोष की बीज बोया है. लालू ने अपनी बड़ी बेटी :मीसा भारती: और बड़े पुत्र :तेज प्रताप: के बजाय अपने छोटे पुत्र तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री बनाकर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.
उन्होंने लालू के परिवार के भीतर शीत युद्ध जारी रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह समाप्त नहीं होने के बजाय एक दिन यह विस्फोट होगा. सुशील ने लालू के दोनों मंत्री पुत्रों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को अपने पिता की छाया से बाहर निकलने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पथ पर चलने पर जोर दिया, जिन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में मिलने का विरोध किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें तेजस्वी और तेजप्रताप को इसी प्रकार से गैंगेस्टर से राजनेता बने मोहम्मद शहाबुद्दीन और एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लव यादव की पार्टी में रहने का विरोध करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




