ePaper

चारा घोटाला : लालू के खिलाफ SC में सुनवाई टली

Updated at : 28 Sep 2016 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाला : लालू के खिलाफ SC में सुनवाई टली

नयी दिल्ली/पटना : बिहार व झारखंड के चर्चित चारा घोटाला में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीबीआइ की अपील पर सुनवाई टल गयी है. इस मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी. इस मामले में लालू प्रसाद की पैरवी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी कर रहे है. यह सुनवाई झारखंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : बिहार व झारखंड के चर्चित चारा घोटाला में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सीबीआइ की अपील पर सुनवाई टल गयी है. इस मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी. इस मामले में लालू प्रसाद की पैरवी वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी कर रहे है. यह सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट द्वारा लालू के खिलाफ साजिश के आरोप हटाए जाने के खिलाफ सीबीआइ की अपील पर हो रही है.

मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने नवंबर 2014 मेंराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद को राहत दी थी. कोर्ट ने उनपर लगे घोटाला की साजिश के आरोप को हटा दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि एक ही अपराध के लिए किसी को दो बार सजा नहीं दी जा सकती है. चारा घोटालेमामले में लालू प्रसाद यादव के अलावा बिहार के पूर्वमुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र, जदयू सांसद जगदीश शर्मा समेत 45 आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर सीबीआइ की अपील पर हो रही सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन