ePaper

नीतीश ने की तेजस्वी के पथ निर्माण विभाग की समीक्षा

Updated at : 24 Sep 2016 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने की तेजस्वी के पथ निर्माण विभाग की समीक्षा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गंगा नदी पर कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बनने वाले छह लेन पुल निर्माण के लिए आपातकालीन प्रावधान के अन्तर्गत जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण किया जाये. सरकारी आवास एक अणे मार्ग स्थित […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गंगा नदी पर कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बनने वाले छह लेन पुल निर्माण के लिए आपातकालीन प्रावधान के अन्तर्गत जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण किया जाये. सरकारी आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आज पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए नीतीश ने गंगा नदी पर कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बनने वाले छह लेन पुल की महत्ता और इसके सामरिक महत्व को देखते हुये इसे आपातकालीन प्रावधान के अन्तर्गत जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की सभी मेगा परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और सभी मेगा परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के परामर्शी सुधीर कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चन्द्रा एवं मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य संबंधित वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन