अगले 24 घंटों में बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव, पढ़ें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2016 9:40 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हुई. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के पूर्वी इलाके में अधिकांश स्थानों पर, दक्षिण-मध्य इलाकों में कई स्थानों पर, उत्तर-मध्य इलाके के कुछ स्थानों पर तथा उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक-दो स्थानों पर पिछले 24 […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हुई. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के पूर्वी इलाके में अधिकांश स्थानों पर, दक्षिण-मध्य इलाकों में कई स्थानों पर, उत्तर-मध्य इलाके के कुछ स्थानों पर तथा उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक-दो स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान इसके अतिरिक्त बिहार के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-मध्य इलाकों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकार्ड की गयी.

अगले 24 घंटे का अनुमान

अगले 24 घंटे के दौरान पटना में सामान्य तौर पर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ मध्यम बारिश होने, गया में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने हल्की बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पडने, भागलपुर में सामान्य तौर पर आकाश के मेघाच्छादित रहने के साथ छिट-पुट वर्षा अथवा गरज के साथ छीटें पडने तथा पूर्णिया में सामान्य तौर पर आकाश में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम अगले 24 घंटे में बदलाव से गुजर सकता है और भारी बारिश की संभावना भी हो सकती है. विभाग के मुताबिक पटना के आसपास के इलाकों में हालांकि हल्की बारिश की संभावना है. वहीं मौसम में अचानक भी बदलाव होने का अनुमान लगाया गया है.

गत 24 घंटों में मौसमा का यह रहा हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान सूर्यगढा में 12 सेमी, लखीसराय में 10 सेमी, झाझा और कहलगांव में 8 सेमी, बढियां 6 सेमी, चेरिया बरियारपुर और सोनो में पांच..पांच सेमी बारिश रिकार्ड की गयी. बिहार में कल 8.30 बजे आज सुबह 8.30 बजे तक भागलपुर और पूर्णिया जिला में क्रमश: 7.9 मीमी और 40.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी. पटना, भागलपुर और पूर्णिया में आज सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 17.1 मिमी, 14.1 मिमी और 1.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी. बिहार के प्रमुख शहरों पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान क्रमश: 31.9 डिग्री सेल्सियस, 32.1 डिग्री सेल्सियस, 30.5 डिग्री सेल्सियस और 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार में आज सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर पूर्णिया में :94 प्रतिशत: रहा जबकि आज शाम 5.30 बजे आर्द्रता का सबसे अधिक स्तर :97 प्रतिशत: पटना में रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन