2019 में राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे- बिहार कांग्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2016 10:59 PM
पटना : बिहार में नीतीश कुमार नीत महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाले वैकल्पिक मोर्चे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों क्योंकि इस पद के लिए वे ही एक […]
पटना : बिहार में नीतीश कुमार नीत महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि राहुल गांधी ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाले वैकल्पिक मोर्चे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों क्योंकि इस पद के लिए वे ही एक मात्र उम्मीदवार हैं. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ वैकल्पिक मोर्चा जिसमें नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और अन्य धर्मनिरपेक्ष ताकतें हों का नेतृत्व राहुल गांधी करें.
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी और उनकी पार्टी के शुभचिंतक मानते हैं कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार होंगे. राहुल गांधी ही केवल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. उल्लेखनीय है कि कल महागठबंधन के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान चौधरी के राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताए जाने पर जदयू के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










