पति ने ही चढ़ा दिया था HIV पॉजिटिव खून, अस्पताल में तोड़ा दम

पटना : बिहार के पीएमसीएच में अस्पताल द्वारा बरती गयी घाेर लापरवाही के कारण आज सुबह एक एचआइवी पीड़िता की मौत हो गयी. इस घटनासे अस्पताल प्रबंधन की पोल खुलगयीहै.साथ ही मानवता भी शर्मसारहुआ है. दरअसल, पीड़िता को उसके पति ने ही एचआइवी संक्रमित खून को चढ़ा दिया था. इलाज के लिए जब वह पीएमसीएच […]
पटना : बिहार के पीएमसीएच में अस्पताल द्वारा बरती गयी घाेर लापरवाही के कारण आज सुबह एक एचआइवी पीड़िता की मौत हो गयी. इस घटनासे अस्पताल प्रबंधन की पोल खुलगयीहै.साथ ही मानवता भी शर्मसारहुआ है. दरअसल, पीड़िता को उसके पति ने ही एचआइवी संक्रमित खून को चढ़ा दिया था. इलाज के लिए जब वह पीएमसीएच पहुंची तो चौबीस घंटे बाद भी उसे अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं कराया जा सका.इसकेबादआज सुबह उसने दम तोड़ दिया.
जमीन पर ही लेटा कर चढ़ा दिया स्लाइन
19 जुलाई को पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भरती मोतिहारी की रहनेवाली इस महिला के साथ डॉक्टरों नेगलत व्यवहार किया. डॉक्टरों ने महिला को बेड नहीं दिया और उसको जमीन पर ही लेटा कर स्लाइन चढ़ा दिया. इससे अस्पताल में मिलने आये उसके परिचित रिश्तेदारों को भी उसके एचआइवी पॉजिटिव होने का पता चल गया. इससे महिला की परेशानी और अधिक बढ़ गयी थी.
पीएमसीएच में एचआइवी पॉजिटिव मरीजों को विशेष सुविधा देने के सभी दावेखोखले साबित हुए. यही स्थिति इस पीड़िता के साथ हुआ. पिछले दो साल से एचआइवी पॉजिटिव पीड़िता अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी. हालत गंभीर होने पर मोतिहारी के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दियाथा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




