ePaper

Result Scam : टॉपर्स के घर की होगी कुर्की-जब्ती, इश्तेहार के लिए कोर्ट से आग्रह

Updated at : 30 Jun 2016 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Result Scam : टॉपर्स के घर की होगी कुर्की-जब्ती, इश्तेहार के लिए कोर्ट से आग्रह

पटना: बिहार बोर्ड घोटाला के तीन टॉपर्स व उनके परिजन फिलहाल फरार हैं. एक टाॅपर को जेल भेज दिया गया है. पुलिस को इन तीनों टॉपर्स के खिलाफ पूर्व में ही गिरफ्तारी वारंट मिल चुका है. लेकिन, पकड़े नहीं जा सके हैं. अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बुधवार को इन सभी के […]

विज्ञापन

पटना: बिहार बोर्ड घोटाला के तीन टॉपर्स व उनके परिजन फिलहाल फरार हैं. एक टाॅपर को जेल भेज दिया गया है. पुलिस को इन तीनों टॉपर्स के खिलाफ पूर्व में ही गिरफ्तारी वारंट मिल चुका है. लेकिन, पकड़े नहीं जा सके हैं. अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बुधवार को इन सभी के इश्तेहार के लिए कोर्ट से आग्रह किया है. इसका आदेश मिलते ही अगर फिर 24 घंटे के अंदर वे लोग न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो इनके घर की कुर्की-जब्ती कर ली जायेगी.

संभवत: पुलिस को गुरुवार को इश्तेहार का आदेश न्यायालय से मिल जायेगा. दूसरी ओर टॉपरर्स के परिजन भी फरार है. इसमें जेल भेजे गये एक टॉपर के माता-पिता भी शामिल हैं. पुलिस उन सभी को खोज रही है. एसएसपी सह सिटी एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि टॉपर्स के इश्तेहार के लिए और उनके परिजनों के गिरफ्ता री वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी गयी है. कोर्ट से आदेश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इधर टापर्स व उनके अभिभावकों को पकड़ने के लिए यूपी व बिहार में कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उनके यूपी के कानपूर, मिर्जापुर स्थित अपने संबंधी के घर में होने की जानकारी मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन