लालू से मिले नीतीश, बंद कमरे में हुई बातचीत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बुधवार को हुई मुलाकात से दिन भर सियासी पारा गरम रहा. सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री 10, सर्कुलर रोड पहुंचे. वहां करीब घंटे भर बंद कमरे में लालू प्रसाद से विमर्श किया. हालांकि, मुलाकात का आैपचारिक ब्योरा नहीं मिल पाया. लेकिन, माना जा रहा […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बुधवार को हुई मुलाकात से दिन भर सियासी पारा गरम रहा. सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री 10, सर्कुलर रोड पहुंचे.
वहां करीब घंटे भर बंद कमरे में लालू प्रसाद से विमर्श किया. हालांकि, मुलाकात का आैपचारिक ब्योरा नहीं मिल पाया. लेकिन, माना जा रहा है कि दोनों ने पूर्ण शराबबंदी, ताड़ी पर प्रतिबंध और महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं को बीस सूत्री कमेटी में जगह देने पर चर्चा की. खबर है कि दोनों नेताओं के बीच पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. पश्चिम बंगाल में जदयू व राजद कांग्रेस और माकपा गंठबंधन के साथ खड़े हैं. दोनों ही दलों ने बंगाल में दो-दो सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










