बिहार में शराबबंदी के खिलाफ HC में याचिका दायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 10:27 PM
पटना : पटनाहाई कोर्ट में बुधवार को शराबबंदी को लेकर सरकार के आदेश को चुनौती दी गयी है. सेना के रिटायर अधिकारी अवध नारायण सिंह ने याचिका दायर कर कहा है कि सेना में शराब की बोतल उपलब्ध करायी जाती है. लेकिन, राज्य सरकार की ओर से शराब की बिक्री बंद कर दिये जाने से […]
पटना : पटनाहाई कोर्ट में बुधवार को शराबबंदी को लेकर सरकार के आदेश को चुनौती दी गयी है. सेना के रिटायर अधिकारी अवध नारायण सिंह ने याचिका दायर कर कहा है कि सेना में शराब की बोतल उपलब्ध करायी जाती है. लेकिन, राज्य सरकार की ओर से शराब की बिक्री बंद कर दिये जाने से उनके जैसे लोगों को परेशानी हो गयी है. याचिका में सरकार के आदेश को खारिज करने की मांग की गयी है.
साथ ही यह भी कहा गया कि दूसरे प्रदेशों में जहां शराबबंदी लागू है वहां सजा की अवधि छह माह है. जबकि, बिहार में कालेपानी जैसी सजा का प्रावधान किया गया है. याचिका की सुनवाई की तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










