ePaper

राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Updated at : 06 Apr 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमारनेबुधवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की.बिहारमें इन दोनों प्रमुखनेताओं की मुलाकातको लेकर दिनभर सियासी पारा गर्म रहा. जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश आज दिन के करीब 11 बजे 10, सर्कुलर रोड पहुंचे. वहां करीब घंटे भर रह कर बंद कमरे में राजदअध्यक्ष से विमर्श किया. हालांकि दोनों […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमारनेबुधवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की.बिहारमें इन दोनों प्रमुखनेताओं की मुलाकातको लेकर दिनभर सियासी पारा गर्म रहा. जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश आज दिन के करीब 11 बजे 10, सर्कुलर रोड पहुंचे. वहां करीब घंटे भर रह कर बंद कमरे में राजदअध्यक्ष से विमर्श किया. हालांकि दोनों ओर से इस मुलाकात के बारे में आैपचारिक ब्योरा नहीं मिल पाया.

लेकिन,ऐसा मानाजारहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष के साथ प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, ताड़ी पर प्रतिबंध और महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं को बीस सूत्री कमेटी में जगह देने पर विमर्श किया. खबर यह भी है कि दोनों नेताओं के बीच पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. गौर हो कि पश्चिम बंगाल में जदयू और राजद दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और माकपा गंठजोड़ वाले माेरचे के साथ खड़ी है. दोनों ही दलों ने बंगाल में दो-दो सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन