ePaper

बिहार : ट्रैक्टर से दबकर चार लोगों की मौत, पथराव व आगजनी

Updated at : 05 Apr 2016 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ट्रैक्टर से दबकर चार लोगों की मौत, पथराव व आगजनी

पटना/दानापुर : राजधानी पटना में हवाई अड्डा थाने के जगदेव पथ मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चार लोगों की हुई मौत से गुस्साये लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर गये. आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा करने के साथही पथरावभी किया. इतना ही नहीं उन्होंने सड़क जाम […]

विज्ञापन

पटना/दानापुर : राजधानी पटना में हवाई अड्डा थाने के जगदेव पथ मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से चार लोगों की हुई मौत से गुस्साये लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर गये. आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा करने के साथही पथरावभी किया. इतना ही नहीं उन्होंने सड़क जाम के दौरान कई वाहनों के शीशे फोड़ दिये. जब पुलिस समझाने आयी तो उनसे भी भिड़ गये. अंत में पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया.

सड़क जाम रूकनपुरा ओवर ब्रिज के पास आक्रोशित महादलितों द्वारा किया गया था. इस दौरान टायर जला कर आगजनी भी की गयी. इधर जाम के कारण करीब सुबह नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक आवागमन बाधित रहा और बेली रोड में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इन लोगों के प्रदर्शन का हम पार्टी के कार्यकर्ता ने रूकनपुरा पहुंच कर समर्थन किया और उनके हंगामे में शामिल हो गये. हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान व राजेश्वर मांझी ने प्रर्दशन का नेतृत्व किया.

आक्रोशित लोगों को पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया. लेकिन, वे लोग मानने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने पहले बल प्रयोग किया और फिर हटाया गया़ थोड़ी देर के बाद हम के प्रवक्ता दानिश अपने समर्थकों के साथ रूकनपुरा के पास प्रदर्शन करने लगे. इसको लेकर रूपसपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के साथ उसने बहस कर ली. बाद में दानिश को हिरासत में लिया गया. फिर जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया.

बाद में मंगलवार को सड़क जाम, आगजनी, पथराव को लेकर हम पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान समेत सौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दानिश रिजवान समेत प्रदर्शनकारियों ने जाम में फंसे वाहनों पर रोड़ेबाजी की. उनके शीशे फोड़ दिये. इसे रोकने गयी पुलिस के साथ भी उन्होंने नोक-झोंक की.

विदित हो कि बीती रात दुर्घटना में कारू मांझी, जीतू मांझी, कन्हौजी मांझी की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया था. इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी भी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन