आइआइटी, पटना में बनेगा सुपर कंप्यूटर रिसर्च सेंटर : रविशंकर
Updated at : 30 Mar 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आइआइटी, पटना में सुपर कंप्यूटर रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायेगी. यह जानकारी केंद्रीय संचार व आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी. वे मंगलवार को आइआइटी, पटना में आइइइइ 5जी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 5जी तकनीक पर पहल करने को लेकर […]
विज्ञापन
पटना : आइआइटी, पटना में सुपर कंप्यूटर रिसर्च सेंटर की स्थापना की जायेगी. यह जानकारी केंद्रीय संचार व आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी. वे मंगलवार को आइआइटी, पटना में आइइइइ 5जी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 5जी तकनीक पर पहल करने को लेकर आइआइटी, पटना का अलग स्थान होगा. उन्होंने कहा कि देश भर में 42 जगहों पर सुपर कंप्यूटर रिसर्च सेंटर बननेवाले हैं, जिनमें से एक सेंटर यहां भी होगा. यह प्रोजेक्ट पांच हजार करोड़ रुपये की है.
सुपर कंप्यूटर रिसर्च सेंटर बनने के बाद कंप्यूटिंग डेटा प्रोसेसिंग में तेजी आयेगी. साथ ही हैवी ड्यूटी कंप्यूटर के क्षेत्र में भी काफी मदद मिलेगी. यह सीपीयू बेस्ड रिसर्च होगा. मालूम हो कि 5जी तकनीक पर यह देश का पहला और दुनिया का चौथा शिखर सम्मेलन है. इस मौके पर आइआइटी, पटना के निदेशक प्रो पुष्पक भट्टाचार्य, सीएफटीआइ के फाउंडर डायरेक्टर प्रो रामजी प्रसाद व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




