शहाबुद्दीन से जेल में मुलाकात मामला : मंत्री अब्दुल गफूर को बरखास्त करने की मांग, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 1:13 PM
पटना : राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से जेल में जाकर बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर की मुलाकात पर हंगामा लगातार जारी है. इसी क्रम में बिहार विधान सभा में आज विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा. सदन शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर में बीजेपी के विधायकों ने जेल में दरबार कांड […]
पटना : राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से जेल में जाकर बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर की मुलाकात पर हंगामा लगातार जारी है. इसी क्रम में बिहार विधान सभा में आज विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा. सदन शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर में बीजेपी के विधायकों ने जेल में दरबार कांड पर हंगामा किया और अब्दुल गफ्फूर के बरखास्तगी की मांग की. उसके बाद जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई. बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि सीवान जेलर पर सरकार ने गाज गिरायी लेकिन मंत्री अब्दुल गफूर को बचाने की कोशिश हो रही है.
वहीं इस मामले में जदयू नेताओं ने अपने आपको अब्दुल गफूर से अलग किया. श्याम रजक ने कहा कि सीएम ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की है. जब सदन में यह मामला उठा तो मंत्री के बचाव में राजद के सदस्य आगे आ गये. राजद विधायक भाई विरेंद्र ने कहा कि मंत्री होने के नाते जेल में कभी भी जा सकते हैं गफूर. मामले में सरकार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी अब्दुल गफूर का बचाव किया और कहा कि दोषी जेलर पर सरकार ने कार्रवाई की लेकिन चुकी मंत्री के पास जेल में मोबाइल नहीं था.
जब सदन के अंदर प्रश्नकाल समाप्त हुआ और शून्यकाल शुरू हुआ उसके तुरंत बाद प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि महोदय सरकार अब्दुल गफूर को बरखास्त करे. इसपर विधान सभा अध्यक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कार्रवाई को जारी रखा. सदन में विरोधी दल के सभी सदस्य भड़क उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. विधायकों ने अब्दुल गफूर को बरखास्त करो के नारे लगाते हुए वेल में जा पहुंचे. वहां पर उन्होंने शून्य काल के दौरान जमकर हंगामा किया. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई जारी रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










