CM नीतीश से मिले ब्रिटेन के विकास मंत्री, सहयोग का दिया आश्वासन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2016 11:36 AM

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ब्रिटेन के विकास मंत्री (डेवलपमेंट मिनिस्टर) और भारत में डीएफआइडी के प्रमुख मार्शल इलियेट ने मुलाकात की. सीएम के सर्कुलर रोड स्थित आवास कार्यालय पर करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की बेहद प्रशंसा की. साथ ही […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ब्रिटेन के विकास मंत्री (डेवलपमेंट मिनिस्टर) और भारत में डीएफआइडी के प्रमुख मार्शल इलियेट ने मुलाकात की. सीएम के सर्कुलर रोड स्थित आवास कार्यालय पर करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में चल रहे विकास कार्यों की बेहद प्रशंसा की. साथ ही बिहार के विकास और सहयोग में हर तरह
से सहयोग करने की इच्छा भी जतायी.

इस दौरान सीएम ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने राज्य के विकास के लिए तैयार किये गये सात निश्चयों की भी विस्तार से जानकारी दी. साथ ही बिहार विकास मिशन के कार्यों से भी ब्रिटेन की टीम को अवगत कराया. ब्रिटेन प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिहार में डीएफआइडी के माध्यम से नगर विकास और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, उसके संतोषजनक परिणाम मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन