बिहार की लंबित परियोजनाओं पर प्रभु मेहरबान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2016 2:24 PM
पटना : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में बिहार की कई परियोजनाओं को जीवन देने का काम किया है. अपने दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री ने बिहार के मढ़ौरा रेल इंजन कारखाना व मधेपुरा इलेक्ट्रिक कारखाना निर्माण चालू करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने बजट में बताया कि इनका निर्माण पब्लिक […]
पटना : रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में बिहार की कई परियोजनाओं को जीवन देने का काम किया है. अपने दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री ने बिहार के मढ़ौरा रेल इंजन कारखाना व मधेपुरा इलेक्ट्रिक कारखाना निर्माण चालू करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने बजट में बताया कि इनका निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप के जरिये किया जायेगा. सुरेश प्रभु ने बिहार की इन परियोजनाओं को पटरी पर लाने का वादा किया है.
रेल इंजन कारखानों के अलावा बौद्ध धर्म के लिये प्रसिद्ध गया और बिहारशरीफ के रेलवे स्टेशनों कोमॉर्डनाइज करने के अलावा उनका कायाकल्प करने की बात कही है. रेल मंत्री ने इस स्टेशनों की सुविधाओं को बढ़ाने का एलान किया है साथ ही यह भी कहा है कि इन स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










