नमी के कारण लोगों को अब भी सता रही है ठंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मौसम सामान्य होने के बाद भी लोगों को ठंड से पूरी तरह निजात नहीं मिली है. दिन में धूप में बैठने पर राहत मिल रही है, लेकिन घर में जाते ही कनकनी महसूस हो रही है. रात में ठंड पहले की तरह सता रही है. पछुआ हवा के कारण आसमान में तीन किलोमीटर […]
विज्ञापन
पटना : मौसम सामान्य होने के बाद भी लोगों को ठंड से पूरी तरह निजात नहीं मिली है. दिन में धूप में बैठने पर राहत मिल रही है, लेकिन घर में जाते ही कनकनी महसूस हो रही है. रात में ठंड पहले की तरह सता रही है.
पछुआ हवा के कारण आसमान में तीन किलोमीटर ऊपर नमी बनी हुई है. ऐसे में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धूप की लुकाछुपी गुरुवार तक जारी रहेगी. रात का तापमान सामान्य होने में अभी दो दिन का समय लगेगा.
उत्तराखंड पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ
अफगानिस्तान से चला पश्चिमी बुधवार को उत्तराखंड के ऊपर पहुंच गया. लेकिन, यह काफी ऊंचाई पर है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जिस ऊंचाई से यह आगे बढ़ रहा है, उससे बिहार के प्रभावित होने की संभावना काफी कम है. विक्षोभ नॉर्थ नेपाल से निकल जायेगा. ऐसे में अब बिहार में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना कम हो गयी है.
हालांकि, इसका सही आकलन तभी हो पायेगा जब यह बिहार के नजदीक पहुंचेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि अभी आसमान में नमी रहने से लोगों को कनकनी महसूस हो रही है. दो दिनों के भीतर यह सामान्य हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










