मध्य प्रदेश में नर्सिंग के 2317 पोस्ट पर भर्ती, बचे हैं आखिरी दो दिन

नर्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नर्सिंग के 2000 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. 12वीं पास कैंडिडेट्स जिनके पास नर्सिंग कोर्स की डिग्री हो, वे इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने कुछ समय पहले नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर रिक्रूटमेंट 2026 पद 2026 के लिए भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है. इस भर्ती के जरिए 2317 पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने से पहले सब डिटेल देख लें.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 को शुरू हो गई थी. इसके बाद आवेदन करने के लिए लिंक 29 अप्रैल को दुबारा से खोला गया. वहीं 3 मई 2026 को अप्लाई करने की लास्ट डेट है. इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 मई 2026 को होगी.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. UR/EWS के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. OBC/SC/ST/PH और महिलाओं के लिए आयु सीमा 45 साल है.
शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए
- PCM या PCB पोस्ट के लिए 12वीं की डिग्री होनी चाहिए
- 4 साल का BSc नर्सिंग कोर्स या
- जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) के साथ 2 साल का पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग
- कम से कम 45 मार्क्स जरूरी हैं (SC/ST/OBC वालों को 5 प्रतिशत मार्क्स की छूट)
सिस्टर ट्यूटर
- PCB विषय के साथ 10+2 की डिग्री
- BSc नर्सिंग और पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग डिग्री
- कम से कम 1 साल BSc नर्सिंग/PBBSc नर्सिंग
कितनी मिलेगी सैलरी?
नर्सिंग पोस्ट के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी लेवल 7 के अनुसार, 28,700 रुपये होगी. वहीं सिस्टर ट्यूटर पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लेवल 9 के तहत 36,200 रुपये की सैलरी दी जाएगी.
एप्लिकेशन फीस
- जनरल और अन्य स्टेट -560 रुपये
- OBC/SC/ST- 310 रुपये
MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले esb.mo.gov.in और peb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर MPESB नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर लॉगिन करें.
- इसके बाद सभी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें.
- एप्लिकेशन फीस जमा करें.
- अंत में फॉर्म जमा कर दें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










