आईएसआईएस ने राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को उड़ाने की धमकी दी !

पटना :आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को सीरियल ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी का मामला सामने आ रहा है. मीडिया में जो खबरें आ रही उसके अनुसार पटना में UNI के एक पत्रकार को ISIS के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला. मैसेज में राजधानी समेत कई VIP ट्रेन […]
पटना :आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से राजधानी समेत कई वीआईपी ट्रेनों को सीरियल ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी का मामला सामने आ रहा है.
मीडिया में जो खबरें आ रही उसके अनुसार पटना में UNI के एक पत्रकार को ISIS के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला. मैसेज में राजधानी समेत कई VIP ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गयी है. महिला पत्रकार रजनी के फोन पर मिले मैसेज में आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि कानपूर से नयी दिल्ली के बीच सीरियल ब्लास्ट किया जाएगा. मैसेज मिलने के साथ ही पत्रकार ने एसएसपी समेत आला अधिकारियों को इसके बारे में बताया.
खबर मिलने के साथ ही प्रशासन अपने काम में जुट गयी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारो रेल जिलों को अलर्ट कर दिया गया है. इधर सभी ट्रेनों की जांच की जा रही है. यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली जा रही है. ज्ञात हो आईएसआईएस भारत में भी अपने पांव पसारने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




