डॉक्टर को पत्र के पीछे रंगदारी नहीं, भाइयों की आपसी रंजिश

पटना/पटनासिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार में केयर हॉस्पिटल के सर्जन डाॅ सुनील कुमार को स्पीड पोस्ट से आये दो करोड़ की धमकी भरे पत्र होमगार्ड के जवान अशोक कुमार यादव (गृह रक्षा वाहिनी के सहायक कमांडर का चालक) को फंसाने की नीयत से भेजे गये थे. पुलिस को अपने अनुसंधान में इस दिशा […]
क्या है धमकी भरे पत्र में
अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार में केयर हॉस्पिटल के सर्जन डॉ सुनील से स्पीड पोस्ट से पत्र भेज कर मांगी गयी दो करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में रंगदार ने अपना नाम अशोक कुमार यादव व खुद को मोकामा विधायक अनंत सिंह का शूटर बताया है. उसमें कहा गया है कि पत्र मिल ने के एक सप्ताह के अंदर सारा पैसा प्रशिक्षण संस्थान बिहार गृह रक्षा वाहिनी बिहटा के पास आकर पहुंचा दें. पत्र में यह भी सलाह दी गयी है कि अगर दो करोड़ से कम देना है, तो मेरे विधायक जी से जेल में संपर्क पर इस कागज पर लिखवा लिजिएगा कि कितना देना है.
उठवा लेने की धमकी
पत्र में यह भी कहा गया है कि डॉक्टर साहब रुपया नहीं मिला, तो इनोवा गाड़ी सहित फोर लेन पटना से उठवा लेंगे. तब आपसे पांच करोड़ रुपये लेंगे. इसलिए अच्छा होगा कि अभी मात्र दो करोड़ रुपये दे दीजिए. इसके पहले भी कई और डॉक्टर ने रुपये पहुंचाये हैं. यह बात पुलिस को पता नहीं चलनी चाहिए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.
उठते सवाल
1- डॉक्टर को स्पीड पोस्ट से धमकी भरा पत्र मिला था. पत्र में धमकी देनेवाले ने अपना फोटो भी लगा रखा था. कोई फोटो के साथ ऐसा पत्र क्यों लिखेगा.
2- अपनी हैंडराइटिंग से कोई रंगदारी क्यों मांगेगा.
3- धमकी भेजने वाले व्यक्ति का कोई क्राइम रेकाॅर्ड नहीं है.
इधर डॉक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी
बरौली: गोपालगंज के बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ देवकांत से अपराधियों ने फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की राशि नहीं देने पर अपराधियों ने तीन साल की बेटी को अगवा करने की धमकी दी
है. चिकित्सक ने बरौली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. सीवान जिले के कागजी मुहल्ले के रहनेवाले डॉ देवकांत बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो साल से कार्यरत हैं. रविवार को अपराधियों ने मोबाइल पर
एक नंबर से पहले मिस कॉल किया. बाद में करीब 25 बार से अधिक फोन कर 10 लाख की रंगदारी राशि की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




