बिहार के इन जिलों में पीएम ई-बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन, सांसद ने क्या दी जानकारी?

Updated at : 19 Mar 2026 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News Operation of electric buses

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के 6 जिलों में पीएम ई-बस योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को स्वीकृति दी गई. इन जिलों में पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया शामिल है. इससे लोगों को खास सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग की ओर से लोगों की सुविधा को देखते हुए कई पहल किए गए हैं. इसी क्रम में केंद्र की ओर से खास गिफ्ट दिया गया है. पीएम ई-बस योजना के तहत बिहार के 6 जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को मंजूरी दी गई. इन 6 जिलों में पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया शामिल है.

इलेक्ट्रिक बसों के चलने से फायदा

इन जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से पर्यावरण को नुकसान कम पहुंचेगा. इसके साथ ही लोगों को ग्रीन, क्लीन और मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना केंद्र की एक महत्वकांक्षी पहल है. इस पहले का उद्देश्य सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत देश में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के माध्यम से शहरी परिवहन को ग्रीन और मॉडर्न बनाना है.

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने क्या बताया?

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की माने तो, दरभंगा को पीएम ई-बस योजना के लिए चुने जाने की अपील लोकसभा में उनके तरफ से की गई थी. यहां पीएम ई-बस योजना के तहत 50 इलेक्ट्रिस बसें चलाई जायेंगी. सिर्फ दरभंगा ही नहीं बल्कि इसके अलावा राज्य के 5 और जिलों में भी इसकी घोषणा की गई. इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से लोगों को नया और अलग अनुभव मिल सकेगा.

टोटल इतनी बसों का होगा संचालन

जानकारी के मुताबिक, देश के 27 राज्यों में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की घोषणा की गई थी. इनमें बिहार के 6 जिलों को भी शामिल किया गया था. राज्य को टोटल 400 मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिनमें सबसे अधिक 150 बसें पटना के लिए हैं, जबकि अन्य शहरों को 50-50 बसें मिलेंगी. इसके साथ ही इन शहरों में 62.83 करोड़ से बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भवन निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा.

Also Read: मुंगेर को सीएम नीतीश ने दिया 119 करोड़ का गिफ्ट, 2005 से पहले की सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन