पटना: एडमिशन फीस वापस मांगने पर छात्र से मारपीट, बोरिंग रोड की कोचिंग के शिक्षकों पर केस दर्ज

Author Anand singh|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Student beaten: राजधानी की एक कोचिंग में फीस वापस मांगने पर छात्र की पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna Student beaten: राजधानी के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग रोड की एक कोचिंग में एडमिशन फीस वापस मांगने को लेकर छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जक्कनपुर थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसने कॉमर्स की पढ़ाई के लिए उक्त कोचिंग में 15 हजार रुपये देकर एडमिशन लिया था. बाद में उसने कोचिंग में पढ़ाई नहीं करने का निर्णय लिया और जमा की गई फीस वापस करने की मांग की.

फीस वापस मांगने पर पिटाई का आरोप

आयुष कुमार का आरोप है कि फीस वापस मांगने की बात से नाराज होकर कोचिंग के दो-तीन शिक्षकों ने अन्य छात्रों से उसकी पिटाई करा दी. छात्र ने अपने आवेदन में मारपीट के अलावा अन्य आरोप भी लगाए हैं.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

श्रीकृष्णापुरी थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने बताया कि छात्र के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन