नीतीश कुमार के मन से ही बनेगा अगला मुख्‍यमंत्री! मांझी बोले-मुझे भी उन्होंने ही CM बनाया, सम्राट चौधरी पर लगाई मुहर

Updated:
विज्ञापन

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते जीतन मांझी

Jitan Ram Manjhi statement : नीतीश कुमार ही लेंगे बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री पर फैसला? जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेते हैं बिहार की राजनीति में वही होता है. पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

Nitish Kumar Samrat Choudhary CM Bihar : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं. जो फैसला वो लेते हैं, बिहार की राजनीति में वही होता है. जीतन मांझी ने ये बड़ा बयान उस सवाल के जवाब में दिया, जब उनसे यह पूछा गया कि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को बिहार के अगले सीएम मे रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं?

आपके शहर में

विज्ञापन

‘मुझे भी उन्होंने ही बनाया था मुख्यमंत्री’

जीतन मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्‍हें भी मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार ने लिया था. उन्‍होंने ही मांझी को भी मुख्‍यमंत्री बनाया. मांझी ने आगे कहा कि मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था. केंद्रीय मंत्री ने कहा, नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं.

राज्यसभा के बाद भी रहेगा असर?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके फैसले पर कोई सवाल नहीं है. नीतीश कुमार के मन से जो भी मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा हम सभी लोग उसका स्‍वागत करेंगे. मांझी के इस बयान के बाद अब लगभग ये तय माना जा रहा है कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जल्‍द शपथ लेते नजर आएंगे.

बीजेपी की भूमिका पर भी सवाल

वहीं, बिहार की राजनीति में बड़ा सवाल ये भी कौंध रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाकर भी बिहार की राजनीति पर अपना दबदबा कायम रखने वाले हैं! भले वो मुख्‍यमंत्री नहीं होंगे लेकिन बिहार की राजनीति में उनके फैसले ही चलेंगे. ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि क्‍या बीजेपी सत्‍ता परिवर्तन के बाद भी क्‍या अपने तरीके से बिहार चला पाएगी? या उसे नीतीश के इशारे पर सरकार चलाना मजबूरी होगी?

जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

खैर, ये तो आने वाला वक्‍त बताएगा कि नीतीश के बाद बिहार की राजनीति की दिशा कैसे और कौन तय करता है.. मगर, आज नीतीश कुमार अपनी समृद्ध‍ि यात्रा के बाद दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे. आज 19 मार्च को वो जंतर-मंतर के अपने राष्‍ट्रीय कार्यालय पहुंच कर 4 बजे जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन करेंगे. उनके खिलाफ कोई नामांकन नहीं हुआ है. लिहाजा वो निर्विरोध जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाएंगे.

Also Read : जेल से बाहर आयेंगे विधायक अनंत सिंह, हाईकोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन