ePaper

पटना : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस

Updated at : 22 Nov 2015 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
पटना : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस

पटना : गुवाहाटी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गयी. गुवाहाटी से नयी दिल्ली को जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रविवार मोकामा जंक्सन पर चार नंबर प्लेटफार्म से पार करना था. ट्रेन उसी प्लेटफार्म से पार करने वाली थी. ट्रेन के मोकामा जंक्सन पहुंचने पर राजधानी के चालक की नजर पटरी पर पड़ी […]

विज्ञापन

पटना : गुवाहाटी-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गयी. गुवाहाटी से नयी दिल्ली को जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रविवार मोकामा जंक्सन पर चार नंबर प्लेटफार्म से पार करना था. ट्रेन उसी प्लेटफार्म से पार करने वाली थी. ट्रेन के मोकामा जंक्सन पहुंचने पर राजधानी के चालक की नजर पटरी पर पड़ी जिसमें दरार नजर आ रही थी. उसके बाद चालक ने तत्काल ट्रेन को रोक दिया.

थोड़ी देर बाद रेलवे अधिकारियों को सूचित करने के बाद ट्रेन को दूसरी लाइन से नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया. प्रभात खबर के स्थानीय संवाददाता ने बताया कि मोकामा स्टेशन पर बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया. हालांकि इस मामले में अभी भी रेल अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

12423 नंबर की यह राजधानी डिब्रूगढ़ टाउन से नयी दिल्ली को जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन