ePaper

गांधी जयंती: बापू की हत्या के सवाल पर लालू ने साधा मोदी पर निशाना

Updated at : 02 Oct 2015 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती: बापू की हत्या के सवाल पर लालू ने साधा मोदी पर निशाना

पटना : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरएसएस व बीजेपी पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ट्वीट किया है और महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में चार सवाल पूछा है. इन […]

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आरएसएस व बीजेपी पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर ट्वीट किया है और महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में चार सवाल पूछा है. इन सवालों के माध्यम से राजद सुप्रीमो ने पूछा है कि बापू के हत्यारे नाथू राम गोडसे को कौन पूजता है.

लालू प्रसाद यादव ने अपने पहले ट्वीट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आज देश को उनके शांति, सिहष्णुता व अहिंसा के आदशरें के प्रति पुन: समिर्पत होने की जरूरत है.

इसके साथ ही अपने अगले ट्वीट में उन्होंने आरएसएस एवं बीजेपी पर निशाना साधते हुए चार सवाल पूछे है. इस ट्वीट के तीसरे सवाल में राजद सुप्रीमो ने कहा है कि बीजेपी को आज कौन चला है. इस सवाल का जवाब भी उन्होंने खुद देते हुए कहा है मोदी. इसके बाद अंत में उन्होंने पूछा है कि तो हत्यारा कौन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन