ePaper

बिहार चुनाव : सोनिया गांधी 3 अक्तूबर को बिहार दौरे पर आएंगी

Updated at : 24 Sep 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव : सोनिया गांधी 3 अक्तूबर को बिहार दौरे पर आएंगी

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने आगामी 3 अक्तूबर को इस प्रदेश के दौरे पर आएंगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आगामी तीन अक्तूबर से शुरु हो रहे […]

विज्ञापन

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण को लेकर अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने आगामी 3 अक्तूबर को इस प्रदेश के दौरे पर आएंगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आगामी तीन अक्तूबर से शुरु हो रहे उनकी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी.

चौधरी ने बताया कि भागलपुर या गया जिले से उनके द्वारा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत किए जाने की संभावना है.
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोनिया जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन की स्वाभिमान रैली को संबोधित करने गत 30 अगस्त को पटना आयी थीं जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम चंपारण जिला के रामनगर में गत 19 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक जनसभा को संबोधित किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन