बिहार विस चुनाव : राजग इस बार अधिक संख्या में मुसलिम और यादव उम्मीदवार उतारेगा
Updated at : 14 Sep 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के मजबूत सामाजिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए भाजपा नीत राजग इस बार अधिक संख्या में मुसलिम और यादव उम्मीदवार मैदान में उतारेगा. इसके साथ ही राजग का मानना है कि गठबंधन में जीतन राम मांझी के शामिल होने से उसे राज्य में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के मजबूत सामाजिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए भाजपा नीत राजग इस बार अधिक संख्या में मुसलिम और यादव उम्मीदवार मैदान में उतारेगा. इसके साथ ही राजग का मानना है कि गठबंधन में जीतन राम मांझी के शामिल होने से उसे राज्य में फायदा मिलेगा.
बिहार भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार द्वारा भाजपा को छोड कर राजद एवं कांग्रेस से हाथ मिलाने से विकास को झटका लगा है. माना जाता है कि अगर राज्य में राजग की जीत होती है तो सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री पद के मजबूत उम्मीदवार होंगे.उन्होंने कहा, लोग उनके (कुमार के) मौजूदा कार्यकाल की तुलना उस समय से कर रहे हैं जब भाजपा उनके साथ थी.
सुशील मोदी ने यादव मतदाताओं का ठोस समर्थन होने के जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन के दावे को तवज्जो नहीं दी और कहा कि उन पर लालू प्रसाद की पकड ढीली हुई है और लोकसभा चुनावों में उनकी पत्नी राबडी देवी और उनकी पुत्री मीसा भारती की हार से यह परिलक्षित होती है. बिहार में यादव मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है और वे पारंपरिक रूप से लालू प्रसाद के समर्थक रहे हैं. कुल मतदाताओं में से यादव मतदाताओं की संख्या 12 से 15 प्रतिशत के बीच है.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुसलिम को राजग से परहेज नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बार अधिक संख्या में मुसलिम उम्मीदवार उतारेगी. हम और हमारे सहयोगी निश्चित रुप से अधिक मुसलिम उम्मीदवार उतारेंगे. वह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.उन्होंने दावा किया कि मुसलिम का बिहार भाजपा के साथ अच्छा समीकरण है.
बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने से कहा कि इस बार उनकी पार्टी के टिकट पर अधिक संख्या में यादव उम्मीदवार चुनाव लडेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा यादव मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करती रही है. लोकसभा चुनावों में भाजपा यादव मतदाताओं के एक हिस्से खासकर युवाओं का समर्थन हासिल करने में कामयाब रही. यह देखने वाली बात होगी कि क्या वे विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे.
सुशील मोदी ने कहा कि लोगों का मानना है कि कुमार किसी न किसी वजह से केंद्र के साथ संघर्ष करते रहेंगे और वे चाहते हैं कि राज्य के विकास के लिए भाजपा सत्ता में आए.उन्होंने कहा कि महादलित नेता मांझी के गठबंधन में शामिल होने से राजग को बढत मिलेगी. उन्होंने कहा कि समुदाय के अधिकतर मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में कुमार को मत दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




