ePaper

नीतीश के जाने का और भाजपा के आने का एलान हो चुका है: शाहनवाज हुसैन

Updated at : 09 Sep 2015 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश के जाने का और भाजपा के आने का एलान हो चुका है: शाहनवाज हुसैन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी दंगल में कूदने के लिए तैयार हैं. तारीखों के एलान के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं . तारीखों के एलान के साथ ही बिहार में आचार संहिता भी लागू हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी दंगल में कूदने के लिए तैयार हैं. तारीखों के एलान के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं . तारीखों के एलान के साथ ही बिहार में आचार संहिता भी लागू हो गयी है. भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने कहा, हम जीत के लिए तैयार है. हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता विकास के लिए वोट करेगी. पढ़िए , एनडीए नेताओं की प्रतिक्रियाएं.

रविशंकर प्रसाद

एनडीए में सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इस पर जल्द ही फैसला लिया जायेगा. महागंठबंधन के नेता डूबते नांव को छोड़कर भाग चुके हैं. बिहार की जनता बदलाव चाहती है. वह विकास की तरफ देख रही है.हम देश चला रहे हैं कई प्रदेश चला रहे हैं अब बिहार भी चलायेंगे.

सुशील मोदी

हम चुनाव के लिए बहुत पहले से तैयार थे. अगर चुनाव सिर्फ एक चरण में भी होता तो हम इसके लिए तैयार थे. हम चुनाव की तैयारी एक साल से कर रहे हैं. हमारे सामने कोई भी पार्टी हो जितनी पार्टियों का महागंठबंधन हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. सत्ताधारी दल साम,दाम, दंड् भेद से चुनाव जीतने की कोशिश करेगा.

भूपेन्द्र यादव

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी व सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा, चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. जनता अब फैसला करेगी उन्हें जंगल राज का डर सता रहा है. हम बिहार के विकास और परिवर्तन के लिए वोट मांगेंगे. हमारी पार्टी विकास, विश्वास और पारदर्शिता के लिए काम करेगी. नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास बढ़ा है.

शाहनवाज हुसैन

बिहार चुनाव के तारीखों के एलान के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही नीतीश के जाने और भाजपा के आने का एलान हो चुका है. बिहार की जनता देख रही है कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया क्या है. प्रधानमंत्री के पैकेज के एलान से लोगों का भरोसा बढ़ा है. एनडीए में शामिल सभी पार्टियां मिलकर लड़ेंगे.

चिराग पासवान

लोजपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह अबतक तय नहीं हुआ है. हालांकि हम सभी यह मानकर चल रहे हैं कि एनडीए चुनाव लड़ेगा और इसमें शामिल सभी पार्टियों को 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है. हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो . हमने सीटों पर चर्चा कीफी देर से शुरू की है इसलिए इसमें वक्त लग रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन