''लालू प्रसाद की जमानत रद्द कराने के लिए अदालत जा सकती है भाजपा''

Published at :10 Aug 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
''लालू प्रसाद की जमानत रद्द कराने के लिए अदालत जा सकती है भाजपा''

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद को बिहार में सत्ता में आने में सबसे बड़ी रुकावट बनते देख भाजपा ने उन पर जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह लालू की जमानत रद्द कराने के लिए अदालत जा सकती है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद को बिहार में सत्ता में आने में सबसे बड़ी रुकावट बनते देख भाजपा ने उन पर जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह लालू की जमानत रद्द कराने के लिए अदालत जा सकती है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज यहां प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत रद्द कराने के लिए अदालत जाने का विचार कर रही है. वह जमानत की शर्तो का उल्लंघन करके राजनीति कर रहे हैं.

यह पहला अवसर है कि भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता ने सार्वजनिक तौर पर उनकी पार्टी के राजद सुप्रीमो की जमानत याचिका खारिज करने के लिए अदालत जाने पर विचार किए जाने की बात कही है, जबकि लंबे समय इसको लेकर कयास लगाये जा रहे थे.

आगामी सितंबर-अक्तूबर महीने में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडने तथा सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना के आंकडे जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन छेडे जाने तथा उसे चुनाव में मुद्दा बनाने की लालू की घोषणा ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है.

उल्लेखनीय है कि करोडों रुपये के चारा घोटाला के एक मामले में झारखंड स्थित सीबीआई की एक अदालत द्वारा पांच साल कारावास और 25 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाए जाने के बाद दिसंबर 2013 में उच्चतम न्यायालय से जमानत पर लालू जेल से छूटे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन