ePaper

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव: मोदी

Updated at : 24 Jun 2015 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव: मोदी

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजग के नेता पद को लेकर चल रही अकटलवाजी व बयानवाजी पर विराम लगाते हुए मंगलवार को साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है. विधान परिषद चुनाव के […]

विज्ञापन

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजग के नेता पद को लेकर चल रही अकटलवाजी व बयानवाजी पर विराम लगाते हुए मंगलवार को साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है. विधान परिषद चुनाव के बाद भाजपा की संसदीय बोर्ड व राजग की बैठक होगी. इसमें यह तय होगा कि चुनाव के पहले नेता तय होगा या चुनाव के बाद. राजग पूरी एकता व मुस्तैदी के साथ चुनाव लड़ेगा. हमलोगों का मकसद लालू- नीतीश से बिहार की जनता को मुक्ति दिलाना है.

मोदी अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता के दरबार में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लालू व नीतीश को जो फीड बैक मिल रहा है उससे वे लोग हताश व निराश हैं. राजग में नेता पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है. है. हमलोग मिल बैठकर तय कर लेंगे. कालाधन के मामले में लालू प्रसाद व नीतीश कुमार द्वारा लगाए जा रहे यह आरोप कि भाजपा नेताओं ने कहा था कि सभी के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपया आ जाएगा पर मोदी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि कब, कहां और किस भाजपा नेता ने इस तरह की बात कही थी. केंद्र सरकार कालाधन के मामले में गंभीर है. संसद में कड़ा कानून लाया गया. यूपीए शासनकाल में ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआइटी बनाने का आदेश दिया था जिसे मोदी सरकार ने बनाया. प्रधानमंत्री की पहली बैठक में ही काला धन के मुद्दे पर चर्चा हुई थी.

उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव नीतीश कुमार की विफलता, जंगलराज के प्रतीक लाल प्रसाद से हाथ मिलाने, भ्रष्टाचार व बढ़े अपराध के मुद्दे पर लड़ा जाएगा न कि कालाधन के मुद्दे पर. बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश कुमार कटघरे में हैं जनता मुख्यमंत्री से सवाल पूछेगी और जबाव उनको देना होगा. दवा व ट्रांसफर्मर घोटाले में आजतक जांच का निर्देश नहीं दया गया. मोदी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर अधिकारी मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को डरा धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी संयत रहे. अपने पद का दुरूपयोग नहीं करें अगर हमारी सरकार बनी तो ऐसे पदाधिकारी हमारे संज्ञान में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन