बिहार विधानसभा चुनाव: इंदिरा के बाद पहली बार कोई PM बनेगा पार्टी का चेहरा

पटना: बिहार के सत्ता संघर्ष में इंदिरा गांधी के बाद अब भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर ‘चेहरा’ पेश किया है. भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने जा रही है. दिलचस्प है कि चुनाव मैदान में एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि होगी, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]
1967 में गैर कांग्रेस दलों का नेतृत्व राज्य में महामाया प्रसाद ने किया था, तो 1977 के चुनाव में कपरूरी ठाकुर बिहार में प्रतिपक्ष का चेहरा थे. 1989 में राष्ट्रीय मोरचा-वाम मोरचा की केंद्र में सरकार बनी. 1990 में विधानसभा के चुनाव हुए थे और कांग्रेस विरोध उस चुनाव का प्रधान मुद्दा था. 1995 से लेकर 2010 के विधानसभा चुनाव तक क्षेत्रीय राजनीतिज्ञ पक्ष-विपक्ष का चेहरा होते रहे. दो दशक के राजनैतिक संघर्ष की पटकथा के दो प्रमुख कोण रहे. एक तरफ थे लालू प्रसाद तो दूसरी ओर नीतीश कुमार. सक्रिय राजनीति से अलग होनेवाले शिवानंद तिवारी कहते हैं-राज्य के चुनाव में किसी प्रधानमंत्री को सामने रखा गया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ था. हालांकि इंदिरा गांधी के जमाने में कांग्रेस उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ती थी.
केंद्र और राज्यों में यही परिपाटी थी. उस वक्त राजनीति केंद्रीकृत थी. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री तय होते थे. उसी कांग्रेस ने राजनीति में आलाकमान संस्कृति को स्थापित किया. उसे दूसरी पार्टियों ने गले लगाया. तब राज्यों के नेता और पार्टियां कांग्रेस या इंदिरा गांधी की छवि से टकराते थे. अब राजनीति बदल गयी है. राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का वर्चस्व बढ़ा है. प्रधानमंत्री को राज्यों के नेताओं के खिलाफ उतारा जा रहा है. राजनैतिक परिदृश्य में आया यह बदलाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा का चुनाव लड़ने के पीछे भाजपा तर्क दे रही है कि झारखंड, हरियाणा या महाराष्ट्र में किसी क्षेत्रीय नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया गया था. हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस एक दशक से सत्ता में थी और इस लिहाज से उसकी लड़ाई कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




