बिहार में नीतीश कुमार VS नरेंद्र मोदी, JDU ने कहा- भाजपा के पास बिहार में कोई चेहरा नहीं

Updated at : 16 Jun 2015 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में नीतीश कुमार VS नरेंद्र मोदी, JDU ने कहा- भाजपा के पास बिहार में कोई चेहरा नहीं

पटना : बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पार्टी का चेहरा होंगे. अनंत कुमार आज सुबह 8:30 बजे पटना पहुंचे उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर व संतोष गंगवार भी हैं. चुनाव प्रभारी नियुक्त किये […]

विज्ञापन

पटना : बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी पार्टी का चेहरा होंगे. अनंत कुमार आज सुबह 8:30 बजे पटना पहुंचे उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर व संतोष गंगवार भी हैं. चुनाव प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद वह पहली बार बिहार दौरे पर हैं. उनके अतिरिक्त पांच और केंद्रीय मंत्री भी बिहार के दौरे पर आयेंगे और विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पत्रकारों से बात करते हुए अनंत कुमार ने कहा कि नीतीश और लालू का गंठबंधन जंगलराज का चेहरा है. हम जनता के बीच विकास के एजेंडे को लेकर जायेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन से जनता परेशान है. इस बार जनता उन्हें नकार देगी. जनता विकास को वोट देगी.

नरेंद्र मोदी को भाजपा का चेहरा बनाए जाने की खबर के बाद जदयू नेता राजीव रंजन ने एक न्यूज चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सामने भाजपा का कोई चेहरा टिक नहीं सकता है. इनके पास बिहार भाजपा में कोई नेता ही नहीं जो नीतीश कुमार के सामने खड़ा भी हो सके. भाजपा के इस फैसले से प्रतीत होता है कि उन्होंने हथियार पहले ही डाल दिया है.

राजीव रंजन के बयान का जवाब देते हुए भाजपा नेता रामेश्‍वर चौरसिया ने कहा कि हमारे पास बिहार में 10-12 नेता हैं. समय आने पर हम अपने नेता का चुनाव कर लेंगे दूसरों को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

वहीं राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भाजपा के पास एक ही पोस्टर ब्वॉय है जिसको वह हर चुनाव में इस्तेमाल कर रही है. भाजपा को पता होना चाहिए कि केवल एक ही पोस्टर ब्वॉय के बदौलत चुनाव नहीं जीता जा सकता है. दिल्ली चुनाव में करारी हार को उन्हें याद रखना चाहिए. जनता नरेंद्र मोदी को 2014 में पीएम बनाकर पछता रही है. जनता अब जान चुकी है कि उसने पीएम की जगह बादशाह को चुन लिया है.

गौरतलब है कि भाजपा ने हरियाणा महाराष्‍ट्र और झारखंड में बिना किसी सीएम पद के उम्मीदवार के साथ चुनाव लड़ा और उसे जीत हासिल हुई, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में उसने किरण बेदी को पार्टी का चेहरा बनाया. इस चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली और 70 सीट में से वह मात्र 3 सीट ही जीत सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन