ePaper

सीएम ने लगाया आर्थिक उपेक्षा का आरोप, कहा- बिहार को विशेष पैकेज नहीं देना चाहती केंद्र

Updated at : 04 Jun 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने लगाया आर्थिक उपेक्षा का आरोप, कहा- बिहार को विशेष पैकेज नहीं देना चाहती केंद्र

-संवाददाता-पटना: केंद्र सरकार पर आर्थिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा है कि केंद्र सरकार बिहार को कोई स्पेशल पैकेज नहीं देना चाहती, बल्कि वह चुनावी पैकेजिंग कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा राजनैतिक लाभ लेने के लिए यह सब हथकंडा अपनाया जा रहा है. […]

विज्ञापन

-संवाददाता-
पटना: केंद्र सरकार पर आर्थिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा है कि केंद्र सरकार बिहार को कोई स्पेशल पैकेज नहीं देना चाहती, बल्कि वह चुनावी पैकेजिंग कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा राजनैतिक लाभ लेने के लिए यह सब हथकंडा अपनाया जा रहा है. भाजपा इस तरह की बातों को चुनावी सगूफा बना कर पेश करने की तैयारी में है लेकिन चुनाव के बाद इसे जुमला कह कर वह निकल जायेगी.

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि काठ की हांडी दोबारा आग पर नहीं चढ़ती. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र बिहार के लिए कुछ कर रही है तो स्पष्ट तौर पर बताये कि वह क्या कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा के भ्रमजाल में फंसने वाले नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र यह स्पष्ट करे कि वह पटना-बक्सर फोर लेन, गांधी सेतु के निर्माण समेत अन्य जरूरी प्रोजेक्ट के लिए कब पैसे दे रही है. राज्य को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सही में बिहार को 1.50 लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज देने की चिंता है, तो केंद्रीय वित्त मंत्री इसकी बैठक में बिहार सरकार के किसी प्रतिनिधि को क्यों नहीं बुलाते हैं. भाजपा नेता को बुला कर बैठक कर लेते हैं. क्या भाजपा नेता राज्य में निर्णय लेने की स्थिति में हैं, जो उन्हें बुलाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह सारे प्रयास राजनीतिक फायदा लेने के लिए किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष पैकेज और दर्जा देने के लिए केंद्र क्या कर रही है, इसका स्पष्ट उत्तर दे. आंध्र प्रदेश की तर्ज पर बिहार को विशेष पैकेज देने की घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन