डॉक्टर अपहरण कांड : डॉक्टर दम्पति की रिहाई पर सुशील मोदी ने उठाया सवाल

पटना : गया से अपहरण किये गये चिकित्सक दंपत्ति डॉ पंकज गुप्ता व उसकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता की सकुशल रिहाई पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है. भाजपा नेता एंव सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को रिहाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार पुलिस व डॉक्टर दंपति के परिजनों के […]
पटना : गया से अपहरण किये गये चिकित्सक दंपत्ति डॉ पंकज गुप्ता व उसकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता की सकुशल रिहाई पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है. भाजपा नेता एंव सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को रिहाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार पुलिस व डॉक्टर दंपति के परिजनों के बयान में भिन्नता है.
सुशील मोदी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस मामले में डीजीपी कह रहे हैं कि डॉक्टर दंपत्ति को लखनऊ में छोड़ा गया, जबकि परिजनों का कहना है कि उन्हें डेहरी आन सोन में छोड़ा गया. इसी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस एवं बिहार पुलिस के बयान में भी भिन्नता है. उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी के मुताबिक लखनऊ से डॉक्टर पूर्वा एक्सप्रेस से गया आये, जबकि पूर्वा एक्सप्रेस लखनऊ होकर आती ही नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सच क्या है जनता के सामने उजागर किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










