गया से अपहृत डॉ पंकज व शुभ्रा लखनऊ से मुक्त

गया: गया के बाराचट्टी स्थित जीटी रोड से एक मई को अपहृत डॉ पंकज कुमार गुप्ता व उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता को अपहर्ताओं ने मंगलवार की रात लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मुक्त कर दिया और गया आ रही पूर्वा एक्सप्रेस में बैठा दिया. बुधवार की दोपहर पति-पत्नी गया रेलवे स्टेशन पहुंचे. वहां से डॉक्टर अपनी […]
पांच दिन बाद डॉ गुप्ता परिवार में खुशियां लौटीं. डीआइजी ने बताया कि बुधवार की सुबह गया के सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआइटी ने लखनऊ एसटीएफ के आइजी सुजीत पांडे व लखनऊ रेंज के डीआइजी आरके चतुर्वेदी की टीम के सहयोग से लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन स्थित शारदा अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस दौरान अपहरण करनेवाले गिरोह के सरगना अजय सिंह (रिटायर्ड डीएसपी मंगल सिंह का बेटा) सहित नौ अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. अपहर्ताओं के फ्लैट से पुलिस ने पुलिस, सेना, सीआरपीएफ व कोबरा की वरदियां, वीवीआइपी के वाहनों में लगनेवाली लाल व नीली बत्तियां, पिस्टल, काफी संख्या में कारतूस, नशीली दवाइयां, अपहृत डॉक्टर की पत्नी के पर्स सहित काफी संख्या में सामान बरामद किये गये हैं. साथ ही डॉक्टर की ऑडी कार, एक फॉरच्यूनर व एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










