पटना. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे का रिश्ता बिहार से जुड़ने जा रहा है. मध्य प्रदेश की राघोगढ़ रियासत से ताल्लुक रखनेवाले जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया राजघराने (पश्चिम चंपारण) के शत्रुंजय शाही की बेटी से तय हुई है. शत्रुंजय के पिता रणविजय शाही राजद के विधायक भी रह चुके हैं. जयवर्धन सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे हैं. हालांकि, इस रिश्ते पर शत्रुंजय सिंह ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि दिग्विजय सिंह के परिवार की ओर से भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गयी.इस शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारी भी शुरू हो गयी है. इसको लेकर लड़की के चाचा अजय कुमार शाही भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं. जयवर्धन का तिलक राघोगढ़ में ही होगा, जबकि शादी दिल्ली में होने की संभावना है. रिसेप्शन भोपाल में हो सकता है. शादी का कार्यक्र म भी तकरीबन तय हो गया है. 15 अप्रैल को तिलक समारोह और 21 अप्रैल को शादी होने की संभावना है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह भी कांग्रेस के विधायक हैं. वे अपने पिता की परंपरागत सीट राघोगढ़ से ही चुनाव जीता है.दिग्विजय सिंह का बिहार से काफी पुराना रिश्ता रहा है. इनका ननिहाल बिहार में ही है.
लेटेस्ट वीडियो
बिहार के डुमरिया के पूर्व शाही परिवार के दामाद बनेंगे दिग्विजय के बेटे जयवर्धन
पटना. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे का रिश्ता बिहार से जुड़ने जा रहा है. मध्य प्रदेश की राघोगढ़ रियासत से ताल्लुक रखनेवाले जयवर्धन सिंह की शादी बिहार के डुमरिया राजघराने (पश्चिम चंपारण) के शत्रुंजय शाही की बेटी से तय हुई […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
