पटना-भागलपुर समेत बिहार के इन 12 जिलों में छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया अगले 48 घंटे में कोल्ड वेव का अलर्ट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Dec 2025 11:58 AM

विज्ञापन

सोशल मीडिया से ली गई घने कोहरे की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है. 12 जिलों में घना कोहरा छाया है. पटना में विजिबिलिटी 20 मीटर तक सिमट गई. जबकि अगले 48 घंटे में कोल्ड वेव और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में गुरुवार सुबह मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. पटना, भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी सहित करीब 12 जिलों में घना कोहरा छाया रहा. राजधानी पटना के कई इलाकों में दृश्यता महज 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए. दरभंगा में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे और कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के पांच जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से सुबह और रात के समय सतर्क रहने की अपील की है, खासकर हाईवे और खुले इलाकों में वाहन चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

सड़क हादसों में भी दिखा कोहरे का असर

कोहरे का असर सड़क हादसों में भी दिखा. गोपालगंज में घने कोहरे के कारण दो बसों और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे के भीतर बिहार में कोल्ड वेव का असर दिखने लगेगा. पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में और इजाफा होने की संभावना है. दिसंबर के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल सकती है. पिछले 24 घंटे में समस्तीपुर 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा.

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है. इसके चलते ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं बिहार में प्रवेश कर रही हैं. इन हवाओं के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड बनी हुई है. नमी और ठंडी हवा के मेल से सुबह के समय कोहरा और स्मॉग जैसी स्थिति बन रही है.

आज पटना का मौसम

राजधानी पटना में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. विजिबिलिटी कम रह सकती है. दिन में आंशिक धूप निकल सकती है, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिलेगी. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है.

Also Read: Lalu Yadav: फिर काम आई बेटी! चुपके से लालू यादव पहुंचे इस बेटी के पास… कानों कान नहीं हुई खबर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन